Bihar

आ गई चिराग पासवान के मंत्री बनने की बारी, एक राज्यमंत्री भी मिला तो लोजपा-आर के लिए बोनस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोकसभा चुनाव में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिराग पासवान को इनाम मिलने का वक्त आ चुका है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में चिराग की पार्टी को एक कैबिनेट मंत्री पद का आश्वासन मिला है। हालांकि एलजेपी-आरवी के नेताओं को एक राज्यमंत्री का भी पद मिलने की उम्मीद है। बता दें कि बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था। यहां पर पार्टी को सभी सीटों पर जीत मिली है। वहीं जेडीयू ने बिहार में भाजपा से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी का नतीजा है कि बिहार में 2019 में जीती 39 में से 30 सीटें एनडीए ने बचा ली हैं।

चिराग ने कहा था बार्गेनिंग नहीं करेंगे

हालांकि चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल को लेकर कुछ नहीं कहा है। चिराग ने कहाकि मंत्रिमंडल में कौन क्या बनेगा इसका पूरा फैसला प्रधानमंत्री ही करेंगे। वह बुधवार सुबह अपने पांच सांसदों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। गौरतलब है कि चिराग ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी तरह की बार्गेनिंग नहीं करेंगे और एनडीए व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना किसी शर्त समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने कहाकि मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने हमारे गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन में काफी अहम भूमिका निभाई है। पासवान की पार्टी ने बिहार में जमुई, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली सीट पर चुनाव लड़ा था। उसका स्ट्राइक रेट 100 परसेंट रहा है। खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान को अब इसका फल मिल रहा है।

पीएम कर चुके हैं तारीफ

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरेआम चिराग पासवान की तारीफ कर चुके हैं। पीएम ने कहा था कि वह चिराग को अपने बेटे जैसा मानते हैं। इस पर चिराग की पार्टी के एक नेता ने कहाकि प्रधानमंत्री से इस तरह के खास शब्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे लिए मंत्री पद की गारंटी है। लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल करने के बाद चिराग पासवान ने बिहार के लोगों को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहाकि बिहार के लोगों ने मुझमें और मेरी पार्टी में भरोसा जताया है। हम इस बात का वादा करते हैं कि हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री ने एकमात्र सांसद वाली पार्टी के ऊपर भरोसा जताया था और हमें पांच सीटें दी थीं। हमने उन पांचों पर जीत हासिल की है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

35 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

45 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

58 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago