Bihar

5 सीट लड़ने वाली लोजपा को 6 सीटें कैसे? एग्जिट पोल में गड़बड़ी पर आरजेडी ने उठाया सवाल

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई न्यूज चैनल्स और एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए हैं। जिसमें एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं इंडिया अलायंस बैकफुट पर नजर आ रही है। वहीं बिहार में भी एनडीए को कुछ के नुकसान के साथ महागठबंधन पर बढ़त बनाते हुए दिखाया है। इन एग्जिट पोल पर अब लालू यादव की पार्टी वे आरजेडी ने सवाल उठाए हैं। और कई गड़बड़ियां भी गिनाईं हैं।

आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नमूनों के एग्ज़िट पोल के नमूने देखिए। बिहार में LJP(R) कितनी सीट पर लड़ रही है और इंडिया टुडे कितनी सीट पर जिता रहा है? LJP पांच सीट पर लड़ रही और यह एग्ज़िट पोल बता रहा वह छह सीट जीत रही है। वहीं झारखंड में CPI(M) कितनी सीट पर लड़ रही है और ये महाशय कितनी सीट दे रहे हैं? CPI(M)मात्र एक सीट पर लड़ी एग्ज़िट पोल तीन सीट दे रहा है।

इसी तरह जी न्यूज एग्जिट पोल को देखिये। हरियाणा में लोकसभा की कुल सीटें 10 हैं और एग्जिट पोल में 16-19 सीटें अकेले एनडीए को मिलती दिखायी जा रही है। हिमाचल प्रदेश में गिनती की कुल सीटें 4 हैं और जी न्यूज एनडीए को 6-8 सीटें देने पर आमादा है। महाराष्ट्र में इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में Axis My इंडिया ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे) को 8-10 सीटें और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 9-11 सीटें दिखाई हैं।

अब मजेदार बात यह है कि SHS (ES) कुल 15 सीटों पर लड़ रही है, जिसमें से 13 सीटें SHS (UBT) के खिलाफ हैं जो कुल 21 सीटों पर लड़ रही है। इसलिए तार्किक रूप से, उनमें से किसी एक की संख्या लगभग समान होने के बजाय कम होनी चाहिए लेकिन मोदी का आंकड़ा है तो दिखाना मजबूरी है।

आपको बता दें लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आने हैं। लेकिन उससे पहले तमाम एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिखाई जा रही है। वहीं इंडिया अलायंस 295 सीटें मिलने का दावा ठोंक रहा है। फिर चाहे वो राहुल गांधी हों या फिर तेजस्वी यादव। इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें मिलने की बात कह रहा है। वहीं एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 90 से 145 सीटें मिलती बताई जा रही हैं।

बात अगर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की करें तो बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 29-33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी वाले महागठबंधन (इंडिया अलायंस) को 7-10 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं। वहीं अगर बात करें 2019 के नतीजों की तो एनडीए को 39 सीटें मिली थी। और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। उस लिहाज से इस बार एनडीए को करीब 9 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

10 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

11 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago