नीतीश कुमार के भरोसेमंद और राज्यसभा सांसद संजय झा को जनता दल यूनाइटेड का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पहले से ही इसके कयास लगाए जा रहे थे। शनिवार को दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद इसका प्रस्ताव किया और कार्यकारिणी सदस्यों ने ताली बजाकर सहमति दे दी। उसके बाद नीतीश कुमार ने संजय झा की नई जिम्मेदारी के घोषणा की।
सरकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा ने मीडिया कर्मियों से खुलकर बात की। उन्होंने आभार जताया और कहा कि जनता दल यूनाइटेड को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बना कर नीतीश कुमार को गिफ्ट देना उनका पहला लक्ष्य है। कहा कि आने वाले समय में हम अपनी पार्टी का विस्तार देश के विभिन्न राज्यों तक करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी की भूमिका सुनिश्चित करेंगे। संजय झा ने यह भी कहा कि 2025 में मजबूती से चुनाव लड़ते हुए फिर से एक बार बिहार में हमारी सरकार बने, इस लक्ष्य से काम करना है।
दिल्ली में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए जेडीयू के नव निर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है और भरोसा ज्यादा आया है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं उनके भरोसे पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के बाहर भी काफी काम किया है। बिहार को ट्रैक पर लाए और इस राज्य के साथ-साथ देश का भला किया। लालू राबड़ी तेजस्वी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जो लोग आज बिहार में घूम रहे हैं वह जानते हैं कि किस तरह का बिहार उन्होंने नीतीश कुमार के हाथों में दिया था। हम लोगों का प्रयास होगा कि पार्टी का विस्तार हो और केंद्र में जो अभी हमारी सरकार बनी है उसमें बिहार की भूमिका और बड़ी हो और उनका सहयोग समर्थन हमें मिलता रहे।
उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और जदयू के बीच एक नेचुरल अलाएंस है। हम लोग 1996 से साथ हैं जब समता पार्टी थी। 2005 में जब बिहार में सरकार और व्यवस्था बदली तो हम लोग साथ थे। बिहार के बदलाव में बीजपी का भी बहुत सहयोग और समर्थन रहा। आने वाले समय में हम लोग एनडीए में साथ रहते हुए मजबूती के साथ बिहार और देश के लिए काम करते रहेंगे।
संजय झा ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में बिहार के 177 विधानसभा क्षेत्र में हमने लीड किया। बिहार की जनता का भरोसा हमारी पार्टी और गठबंधन को प्राप्त है। 2025 में हम 2 सौ से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे। लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 में से 30 सीटों पर हमारे गठबंधन ने जीत दर्ज किया। 2025 के विधानसभा चुनाव का सिग्नल बिहार की जनता ने 2024 में ही दे दिया है।
उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हमारी पार्टी की पुरानी मांग है लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार के साथ बात करेंगे और बगैर किसी टकराव के हम लोग रास्ता निकालेंगे। बिहार की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान हमेशा रहा है। उनका सहयोग हमें मिलेगा।
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…