Bihar

1500 करोड़ की लागत से चमकेंगी बिहार की ग्रामीण सड़कें, नीतीश सरकार ने बनाया यह प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कें दुरुस्त होंगी। ग्रामीण कार्य विभाग ने इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। फिलहाल विभाग 8332 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इन्हें एक साल के अंदर चकाचक बनाया जाएगा। विभिन्न चरणों में इन्हें दुरुस्त किया जाएगा। इसके पहले 1668 किलोमीटर पर काम जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को लेकर विभाग ने कार्य योजना बनायी है।

पहले से बन चुकी सारी ग्रामीण सड़कों की जांच के बाद उनकी सूची तैयार की गयी। इन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत दुरुस्त करना है। विभाग ने व्यापक सर्वे के बाद 10 हजार किलोमीटर का चयन इस योजना के तहत किया है। विभाग के अनुसार अत्यंत क्षतिग्रस्त, क्षतिग्रस्त वैसे पथ जिनकी निरूपण अवधि (जीवन काल) पूर्ण हो चुकी है या उसके पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना लागू की गयी है।

इस योजना में सड़कों का पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ उनके चौड़ीकरण की भी योजना शामिल की गयी है। लेकिन प्राथमिकता जर्जर सड़कों को दुरुस्त करना है। गत वर्ष 500 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया था। साथ ही 1668 किलोमीटर सड़कों को तत्काल बेहतर बनाने की योजना स्वीकृत की गयी। अब लगभग 1500 करोड़ की योजना से 403 पथों को बेहतर बनाने पर काम जारी है। विभाग इन जर्जर सड़कों का उन्नयन करने के साथ-साथ अन्य जर्जर ग्रामीण सड़कों की भी पहचान करेगा। इसके लिए सभी जिलों में अभियान चलाकर ऐसी सड़कों की सूची बनायी जाएगी।

नयी सड़कों के निर्माण का भी चल रहा काम

सूबे में नयी ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य भी जारी है। दरअसल, एक लाख 29 हजार 290 बसावटों को संपर्कता प्रदान करने का लक्ष्य था। इसके लिए एक लाख 29 हजार 156 किमी सड़कों का निर्माण किया जाना है। अब तक विभाग द्वारा एक लाख 18 हजार 458 बसावटों को एकल संपर्कता प्रदान कर दी गयी है। इसके लिए 115228 किमी सड़कें बनायी गयी हैं। इन सड़कों के निर्माण के बाद 10 हजार 832 बसावटों को सड़क संपर्कता से जोड़ने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसके लिए 13 हजार 928 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

ग्रामीण सड़कों को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। हम नयी सड़कों को बनाने के साथ ही जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। ग्रामीण सड़कों का मेन्टेनेंस हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

– दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

18 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago