Bihar

बिहार में 11 दिनों के अंदर पांच पुलों ने ली जल समाधि, अब भुतही नदी पर गिरा एक और पुल

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है. ताजा खबर राज्य के मधुबनी से आई है. जहां अंडर कंस्ट्रक्शन पुल का एक हिस्सा पानी में समा गया. पिछले 11 दिनों में प्रदेश में पांचवां पुल गिरा है. पुल गिरने की नई घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये पुल मधेपुर प्रखंड की महपतिया मेन रोड पर बन रहा था. गिरे पुल का गार्टर दो दिन पहले ही ढाला गया था. रिपोर्ट के मुताबिक गार्टर के लिए सटरिंग लगाई गई थी. लेकिन अचानक बारिश के कारण भुतही बालन नदी का जलस्तर बढ़ गया. पानी का लेवल बढ़ने के कारण पुल का हिस्सा नदी में समा गया.

इस निर्माणाधीन पुल की लंबाई 77 मीटर है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन पर आरोप है कि उसने इस लापरवाही को छिपाने के लिए टूटे हुए हिस्से को काले रंग के प्लास्टिक से ढक दिया है. मधुबनी का ये पुल तकरीबन तीन करोड़ की लागत से बन रहा था. पुल का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा था.

11 दिनों में पांचवां पुल गिरा

बिहार में पिछले 11 दिनों में पुल गिरने की ये पांचवीं घटना है. 18 जून को राज्य के अररिया में 12 करोड़ की लागत से बना रहा पुल ध्वस्त हो गया था. इसके बाद 22 जून को सिवान में गंडक नदी पर बना पुल गिर गया. इस पुल को तकरीबन 40-45 साल पुराना बताया गया.

फिर 23 जून को पूर्वी चंपारण में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा पुल गिर गया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था, इसी वजह से पुल गिर गया. इसके बाद 27 जून को राज्य के किशनगंज में पुल गिर गया. बिहार में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की ये चौथी घटना थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट तुषार सिंगला ने बताया कि बहादुरगंज ब्लॉक में स्थित ये पुल 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा था.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

18 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago