Bihar

फीडबैक खराब मिल रहा, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे प्रधानमंत्री; तेजस्वी का PM मोदी के दौरे पर तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री एवं अन्य नेताओं के बिहार आगमन पर कहा कि उन्हें फीडबैक खराब मिल रहा है, इसलिए बार-बार आ रहे हैं। आज की जरूरत है, नौकरी व रोजगार। नौजवान भटक रहे हैं, पद रिक्त हैं। पूरे भारत में 30 लाख नौकरी तो एक सेकेंड में दे सकते हैं। 70 लाख पद सृजन कर सकते हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का हाल हो गया- सफाचट-सफाचट, सफाचट।

चुनाव प्रचार से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भाजपा के एजेंट हैं। जब भाजपा हारने लगी तो तीसरे-चौथे चरण के चुनाव के बाद उनसे माहौल बनाने के लिए बुलवाना शुरू कर दिया। वे भाजपा की मानसिकता के आदमी हैं। भाजपा इनको घुमा रही है, फंड दे रही है। तेजस्वी ने चिराग पासवान द्वारा नादान बताए जाने पर कहा कि केक काटने में नादानी क्या है? दो सौ सभा किसी ने की है क्या? नादानी तो वो होती है, जिसकी पार्टी छीन ली गयी, पार्टी को तोड़ दिया गया, घर को छीन लिया, फिर भी हनुमान बने हुए हैं।

इसके पूर्व तेजस्वी ने 200 जनसभा पूरी करने पर खुशी जतायी। गुरुवार को सोशल मीडिया पर 3 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो जारी किया, जिसमें हेलीकॉप्टर में चुनाव प्रचार में जाने के दौरान तेजस्वी यादव एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने केक काटा। इस दौरान हेलीकॉप्टर में राजद सांसद संजय यादव भी साथ रहे। वीडियो में मुकेश सहनी से तेजस्वी यादव बातचीत कर रहे हैं। इसमें मुकेश सहनी केक दिखाते हैं और बताते हैं कि आपकी दो सौ सभा पूरी हो चुकी है।

आपको बता दें बीते डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह लगातार कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। और दर्जनों चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानथ भी बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा 48 दिनों के भीतर पीएम मोदी ने रैलियां की हैं। जिस पर तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

9 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

14 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

16 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

18 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

23 घंटे ago