Bihar

मंच से राजद कार्यकर्ता को धक्का देने को लेकर तेज प्रताप ने दी सफाई, हाथ में पट्टी दिखाते हुए कहा – सिर्फ एक पहलू को किया जा रहा वायरल

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में जिस तरह से तेज प्रताप यादव ने मंच पर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता को धक्कार देकर गिराया। उसका वीडियो वायरल होने के बाद वह मीडिया के निशाने पर आ गया। अब हो रही आलोचना के बाद खुद तेज प्रताप ने उस घटना को लेकर सफाई दी है। तेज प्रताप ने बताया है कि घटना से जुड़ी वायरल वीडियो में सिर्फ एक पक्ष दिखाया जा रहा है। जबकि दूसरा पक्ष कुछ और है।

अपने सोशल मीडिया एक्स पर तेज प्रताप ने लिखा है कि-  “ये जो कुछ लोग मेरा एक वीडियो वायरल कर रहे है उनको मैं बताना चाहता हूं, की सिक्के के दो पहलू होते है एक तरफ तो देख लिया आप सभी, दूसरी ओर हुआ ये था कि प्रत्याशी डॉ.मीसा भारती और मेरी मां साथ में थे दोनो के बीच में आ के धक्का दे रहा था, मेरा हाथ पहले से जख्मी है और इनके द्वारा धक्का देकर आगे जाने के क्रम में असहाय दर्द महसूस होने पर मुझे खुद को बचाने के लिए अचानक से मजबूरन में इनको साइड करना पड़ा। मेरा मंशा कहीं से भी किन्ही को आहत करने का नहीं रहा है।

जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है,
जनता का मान सम्मान ही हमारा कर्म है।”

क्या हुआ था मंच पर

दरअसल, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आज राजद की तरफ से मीसा भारती का नामांकन हुआ। जिसके बाद गांधी मैदान स्थित एसके मेमोरियल हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें तेज प्रताप के साथ राबड़ी देवी भी मंच पर मौजूद थी। वहीं तेज प्रताप और मीसा भारती मंच से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। जबकि राबड़ी देवी उनके पीछे मौजूद थी। इसी दौरान एक उत्साहित कार्यकर्ता मंच पर तेज प्रताप के बगल में आकर खड़ा हो गया।

यह बात तेज प्रताप को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने वहीं से उस कार्यकर्ता को धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद शक्ति यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती यह देखकर हैरान हो गए। शक्ति यादव उस कार्यकर्ता को लेकर किनारे गए तो वहां भी तेज प्रताप पहुंच गए। जिसके बाद उस कार्यकर्ता को जबरन मंच से नीचे उतार दिया गया।

मीसा के पति ने संभाली स्थिति

इस दौरान मंच पर मौजूद मीसा भारती के पति शैलेश ने पूरी स्थिति को संभाला और तेज प्रताप के गुस्से को शांत किया। जिसके बाद कार्यक्रम आगे शुरू हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago