Bihar

बिहार में सुरक्षा कर्मी पर सियासत, रोहिणी ने पूछा- ‘नीतीश के मंत्री की बेटी शांभवी और दामाद को किस आधार पर मिले बॉडीगार्ड

बिहार में सुरक्षा कर्मी पर सियासत शुरू हो गई है. रोहिणी आचार्य पर राबड़ी देवी की सुरक्षा कर्मी को साथ ले जाने का आरोप लगा था. इस मामले में राज्य सरकार ने SIT का गठन किया. रोहिणी आचार्य के साथ राबड़ी देवी का जो सुरक्षा कर्मी साथ गया था उसे निलंबित कर दिया गया. इसी बीच रोहिणी आचार्य ने सुरक्षाकर्मी के बहाने बिहार सरकार पर निशाना साधा है.

रोहिणी आचार्य ने पूछा सवाल :

आज रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो फोटो पोस्ट किया है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से सवाल पूछा है कि, किस हैसियत से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और दामाद सरकारी सुरक्षा कर्मी का उपयोग कर रहे हैं?

क्या लिखा है रोहिणी ने :

रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि,”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहते मंत्री जी के बेटी-दामाद को किस प्रावधान के तहत विशेष सुरक्षा मुहैया है? मंत्री जी की बेटी और दामाद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी एवं अंगरक्षक किनके हैं? क्या मंत्री जी की बेटी और दामाद की सुरक्षा बंदोबस्त किसी विशेष कैटेगरी में आती है?”

क्या था मामला :

दरअसल, वोटिंग के दिन रोहिणी आचार्य के साथ राबड़ी देवी का बॉडीगार्ड सारण में घूम रहा था. इसको लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए थे कि किस आधार पर रोहिणी आचार्य राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड को लेकर घूम रही हैं. सरकार ने इस मामले में SIT का गठन किया था. पुलिस अधीक्षक ने उस अंगरक्षक बॉडीगार्ड जितेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया.

राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड नौकरी से निलंबित :

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आरोप पर पटना एसएसपी ने SIT का गठन किया था. टीम ने राबड़ी आवास पहुंचकर जांच की और विभागीय कार्रवाई की. सारण एसपी की रिपोर्ट के आधार पर पटना एसएसपी ने मामले की जांच शुरू की. जिसके बाद पुलिस की SIT की टीम राबड़ी आवास के बैरक तक पहुंची.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

42 सेकंड ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

23 मिनट ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

32 मिनट ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

38 मिनट ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DM की अध्यक्षता में DTO का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी सह स्थापना पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के स्थानांतरण पर सोमवार…

2 घंटे ago