Bihar

पटना से मुंबई जा रही ट्रेन में रखे चमचमाते सूटकेस में मिला युवती का अर्धनग्न शव, सर गायब और धड़ पर थी चूड़ियां और जेवर

पटना से मुंबई जा रही बांबे जनता एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रखे लावारिस सूटकेस से पुलिस ने युवती का शव बरामद किया है। एक यात्री की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बिल्कुल नये दिख रहे चमचमाते लाल रंग के सूटकेस खोला तो सनसनी फैल गई। सूटकेस को मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर उतारने के बाद ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है।

सूटकेस के अंदर अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव पड़ा था। युवती के शरीर पर चूड़ियां और जेवरात भी मिले हैं। ऐसे में नवविवाहिता होने का शक है। हालांकि शव का सिर गायब था। माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी है। पटना से चुनार तक के सभी स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शव कब और कहां से बोगी में रखा गया है।

चुनार आरपीएफ प्रभारी मोहम्मद सालिक ने बताया कि पटना से मुंबई जा रही बांबे जनता एक्सप्रेस की जनरल बोगी के एक यात्री ने सुबह पांच बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि शौचालय के पास एक लावारिस सूटकेस पड़ा है। उस समय ट्रेन मिर्जापुर से चुनाव के लिए रवाना हो चुकी थी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही चुनार स्टेशन पर सुबह लगभग सात बजे ट्रेन को रोका गया। पुलिस टीम जनरल बोगी में पहुंची और सूटकेस को खोला तो दंग रह गई।

सूटकेस के अंदर अर्धनग्न हालत में युवती की सिर कटी लाश पड़ी थी। चूड़ी और अन्य जेवर भी शरीर पर थे। ऐसे में युवती के नवविवाहिता होने की आशंका जताई जा रही है। उम्र लगभग 30 साल लग रही है। सूटकेस उतारने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश प्राथमिकता है। स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज से अपराधी का पता लगाया जा रहा है। पहचान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

6 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

8 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

21 घंटे ago