Bihar

बेलगाम शराब माफिया; थानेदार पर कार चढ़ाने की कोशिश, कूद से बचाई जान, चेकिंग के दौरान रोकी थी गाड़ी

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में शराब माफिया ने सिपारा के पास सड़क किनारे खड़े बेऊर थानेदार पर कार चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, थानेदार सड़क किनारे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बेऊर थानेदार सुनील कुमार मंगलवार को संदेह के आधार पर सिपारा की तरफ जा रहे एक कार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी रुकवा रहे थानेदार को माफिया गाड़ी से रौंदने की कोशिश की।

तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर फरार हो गया। आनन फानन में थानेदार ने गाड़ी का पीछा किया। भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए पांच सौ मीटर दूर कार छोड़ माफिया फरार हो गया। कार की तलाश ली गई तो चार सौ लीटर देसी शराब बरामद हुई। बेऊर थानेदार सुनील कुमार ने कहा कि वाहन और शराब दोनों को जब्त कर लिया गया है।

कार की जांच की गई तो पता चला कार में लगा नंबर भी फर्जी है। वहीं परसा बाजार थानेदार ने भी परसा बाजार थाने के कुर्थोल में गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑटो से170 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब धंधेबाज आनंद कुमार पिता स्वर्गीय फेकन प्रसाद, लंगरपुर, देवी स्थान थाना जक्कनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं दूसरी तरफ डॉग स्क्वॉयड की मदद से मसौढ़ी पुलिस ने शराब के विरुद्ध रेवां, नदौल और तारेगना, संघतपर मुसहरी में छापेमारी की। इस संदर्भ में तीन तस्करों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी मसौढ़ी थाने में दर्ज की गई। बरामद एक हजार किलो जावा महुआ शराब, प्रयुक्त उपकरण नष्ट कर दर्जन भर शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस पदाधिकारी पिंकू कुमार ने किया। तीस लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

12 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

12 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

20 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

21 घंटे ago