Bihar

बिहार: सरकारी स्कूल में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, शिक्षक और रसोइयां समेत 3 झुलसे

बिहार के भागलपुर में एक स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना घटी है. शुक्रवार को नवगछिया के रंगरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मदरौनी में सिलेंडर ब्लास्ट किया है. जिससे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस घटना में रसोइया, प्रधान शिक्षक और एक सहायक बुरी तरह झुलस गए. जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज स्थित JLNMCH भेजा गया है.

स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट किया, झुलसे शिक्षक और रसोइया
मिल रही जानकारी के अनुसार, रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मदरौनी में ये घटना घटी है. जहां शुक्रवार को अचानक रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इस धमाके के दौरान स्कूल का रसोइया व प्रधान शिक्षक समेत अन्य कुछ शिक्षक इसकी चपेट में पड़ गए. रसोइया व शिक्षक बुरी तरह झुलस गए हैं.

गैस सिलेंडर फटने से स्कूल के प्रधान शिक्षक मदरौनी निवासी इंद्रजीत सिंह (45 वर्ष),मदतपुर निवासी शिक्षक विपीन कुमार और मदरौनी निवासी रसोइया सविता देवी बुरी तरह झुलस गयी हैं. तीनों को आनन-फानन में नवगछिया के अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के JLNMCH अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज शुरू किया गया. वहीं इस घटना ने सबको स्तबभ कर दिया है. स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानिए घटना को लेकर क्या कहते हैं शिक्षक

स्थानीय सूत्रों की मानें तो स्कूल में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज की समस्या आयी और उसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इस हादसे में किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंची है. घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गैस नहीं जल रहा था. रेगुलेटर लगाया जा रहा था. इसी क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. बताया कि जब घटना घटी तो स्कूल में करीब 80 बच्चे मौजूद थे. लेकिन इस घटना में किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. सभी बच्चे सुरक्षित हैं. बताया कि इस घटना में प्रधान शिक्षक, सहायक और महिला रसोइया जख्मी हुई हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

2 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

3 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

8 घंटे ago