Bihar

तेज हवा के कारण राइस मिल की चिमनी गिरी, समस्तीपुर व बेगूसराय के दो मजदूरों की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में मंगलवार को तेज हवा के कारण एक राइस मिल की चिमनी गिर गयी. इस दुर्घटना में वहां काम कर रहे एक समस्तीपुर व एक बेगूसराय के मजदूर चपेट में आ गए. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सरइयां गांव निवासी 24 वर्षीय सत्यम कुमार पिता कैलाश महतो और बेगूसराय जिला के बेगूसराय थाना क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी 20 वर्षीय प्रिंस कुमार पिता कलपु साह को जेसीबी मशीन से मलबा हटा बाहर निकाला गया. प्रशासन उन्हें तुरंत सीएचसी करगहर ले कर पहुंची, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे के वक्त चिमनी में 32 टन धान था

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर गांव के कन्हैया सिंह की सत्यम मिनी राइस मिल की चिमनी दोपहर में तेज हवा के कारण गिर गयी. उस समय सत्यम और प्रिंस मिल में काम कर रहे थे. बताया जाता है कि उस वक्त चिमनी में मिलिंग के लिए करीब 32 टन धान था. धान समेत चिमनी दोनों मजदूरों के ऊपर गिर गयी.

चार घंटे चला रेस्क्यू

सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया. जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ. इस कार्य में करीब चार घंटे का समय लग गया. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह करगहर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बिलासपुर गांव के सत्यम मिनी राइस मिल की चिमनी ध्वस्त होने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पानी लाने निकला राजाराम कुमार की बच गई जान

चिमनी के समीप तीन मजदूर सत्यम, प्रिंस व राजाराम कुमार आराम कर रहे थे. चिमनी के गिरने से पहले राजाराम कुमार पानी लेने के लिए चापाकल पर चला गया. इसी दौरान चिमनी भरभराकर गिर पड़ी. वह बाल-बाल बच गया. राइस मिल में बेगूसराय के दो और समस्तीपुर के सात मजदूर काम कर रहे थे. जिसमें से एक बेगुसराय व एक समस्तीपुर के मजदूर की मौत हो गई है. शेष सभी मजदूर सुरक्षित हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

1 घंटा ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

18 घंटे ago