Bihar

समस्तीपुर से चुनाव कराकर रोहतास लौट रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 6 दरोगा और 12 सिपाही जख्मी

अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के पंजाबी होटल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर समस्तीपुर से चुनाव कराकर लौट रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें रोहतास जिला बल के 12 महिला सिपाही और 6 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर घायल हो गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी ने मेंहदिया थाने की पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बारी-बारी से अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार रोहतास जिला के पुलिसकर्मी समस्तीपुर से मतदान करा कर रोहतास लौट रहे थे. समस्तीपुर जिला के मोहनपुर विद्यालय से गाड़ियों की कैनवाई एक साथ निकली, चार गाड़ियां आगे थी और तीन गाड़ी पीछे चल रही थी. जिसमें दो महिला पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे थी और एक पुरुष पुलिस कर्मियों की गाड़ी पीछे चल रही थी. तभी मेहंदिया पंजाबी होटल के समीप ओवर टेक करने के दौरान ट्रक ने पीछे से पुलिस कर्मियों की गाड़ी में टक्कर मार दी जिसमें कुल 18 लोग घायल हुए हैं.

इस घटना में महिला प्रशिक्षु दरोगा काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, रूपम कुमारी, प्रियंका कुमारी और जया भारती जख्मी हुई है वहीं रोहतास जिला बल के महिला जवान पुष्पा कुमारी निकिता कुमारी मोनिका कुमारी माला कुमारी पूजा कुमारी वर्षा रानी रानी गीतांजलि बिंदु कुमारी शालू कुमारी फूलमाला कुमारी कुमारी राजनंदनी और गीता कुमारी जख्मी हुई है. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में किया जा रहा है इस घटना में दो महिला दरोगा काजल कुमारी और प्रिया कुमारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें सदर अस्पताल में रेफर किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

22 मिनट ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

3 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

3 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

4 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

13 घंटे ago