Bihar

छपरा हिंसा: रोहिणी आचार्य के साथ घूम रहा राबड़ी देवी का बॉडीगार्ड सस्पेंड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात पटना ज़िला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वह राबड़ी देवी के साथ बॉडीगार्ड के रुप में तैनात था। सिपाही जितेंद्र सिंह को अनाधिकृत रुप से सारण लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ जाने के लिए सारण के पुलिस अधीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन का आदेश पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक ने जारी किया।

इस बीच राजद कार्यकर्ता की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सारण एसपी ने एसआईटी गठित कर दी है। इस कांड में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर टीम लगातार छापेमारी कर रही है। घटनास्थल के आसपास जितने भी सीसीटीवी लगे हैं उन सभी के फुटेज को टीम खंगालने में जुटी है। स्टार प्रचारक पूर्व एमएलसी भोला पर आचार संहिता का भी मुकदमा सीओ ने किया है। इस मामले में टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

एसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों के घर की कुर्की की कार्रवाई को लेकर कोर्ट में आवेदन देने की तैयारी चल रही है। सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित लोगों की सूची भी पुलिस ने तैयार कर ली है। इन सभी लोगों पर आने वाले दिनों में कार्रवाई तय है और इस फुटेज के माध्यम से पुलिस अभियुक्त बनाकर जेल भेजेगी। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का तीसरे दिन एडिशनल एसपी व हेडक्वार्टर अपर पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया।

पूर्व एमएलसी भोला राय के खिलाफ टाउन थाने में सदर प्रखंड के सीओ के लिखित बयान पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के आलोक में 18 मई की शाम 6 बजे तक चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र छोड़कर सभी नेता चले गये लेकिन इनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया। इसी को देखते हुए उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।बता दें कि चुनाव के दिन ही बड़ा तेलपा भिखारी ठाकुर चौक पर बूथ संख्या 318 और 319 पर बवाल हुआ था।

चुनाव के एक दिन पूर्व भिखारी ठाकुर चौक पर हुई हिंसक झड़प और हत्या मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हत्या प्रयुक्त की गयी राइफल व रिवाल्वर के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी एसपी डॉ गौरव मंगला ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने एक राइफल, एक रिवाल्वर व 56 जिंदा कारतूस जब्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago