Bihar

मुझे अगर खंरोच भी आई तो भाजपा जिम्मेदार होगी; सारण हिंसा के बाद भड़कीं रोहिणी आचार्या

बिहार के सारण में हुई चुनावी हिंसा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी रोहिणी आचार्या ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर एक बार फिर हमला बोला है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने कहा कि छपरा में वोटिंग के दौरान उन पर डंडे चलाए गए और उन्हें गालियां दी गईं। रोहिणी ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें खरोंच भी आई तो उसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सारण से बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी और बिहार सरकार भी जिम्मेदार होगी। रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर चार फोटो भी शेयर किए हैं, जिनपर उन्होंने आरजेडी समर्थक चंदन की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

रोहिणी आचार्या ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरे खिलाफ केस करो, भले ही गोली चलाओ। बीजेपी के गुंडों ने शूटआउट का ऑर्डर दिया। राजीव प्रताप रूडी बोलेते हैं कि गोलियां चलेंगी। सारण की बेटी रोहिणी आचार्या निहत्थे जा रही है, चलाओ गोली। अगर एक खरोंच भी आई तो बीजेपी के लोग जिम्मेदार होंगे।”

इससे पहले रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चार लोगों की तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने आरोप लगाए कि छपरा में वोटिंग के दौरान इन लोगों ने उपद्रव किया और आरजेडी समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि निहत्थों पर गोली चलाने वाले उपद्रवियों को हर हाल में पकड़ा जाए, चंदन के कातिलों को किसी भी कीमत पर न छोड़ा जाए।

बता दें कि सारण लोकसभा सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान हुआ था। इस दौरान आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्या के छपरा के तेलपा स्थित एक बूथ पर जाने पर हंगामा हो गया था। बीजेपी और आरजेडी के समर्थक आपस में भिड़ गए। बूथ के बाहर जमकर नारेबाजी हुई और लाठी-डंडे एवं पत्थर भी चले। इसके अगले दिन 21 मई को सुबह छपरा के भिखारी ठाकुर चौक पर फिर से दोनों पक्ष भिड़े। इस दौरान गोली चलने से आरजेडी के एक समर्थक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

छपरा में चुनावी हिंसा के मामले में पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा रोहिणी आचार्या, लालू के करीबी भोला यादव समेत आरजेडी के अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। पुलिस की स्पेशल टीम इस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago