Bihar

राबड़ी देवी का एक और बॉडीगार्ड सस्पेंड, रोहिणी आचार्य के साथ घूमने पर वैशाली एसपी ने की कार्रवाई

छपरा चुनावी हिंसा की आंच वैशाली पहुंची गई है। इस मामले में एसपी हर किशोर राय ने वैशाली जिला बल के एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अंगरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही पर बिना आदेश के सारण जिले में उपस्थिति को एसपी ने गंभीरता से लिया है।

इस संबंध में एसपी हर किशोर राय के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि वैशाली जिला बल के सिपाही नंबर 108 आफताब आलम, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi Bodyguard Suspend) के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था, लेकिन व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिपाही आफताब आलम दिखाई दे रहे हैं।

वायरल फोटो एवं वीडियो से उनकी उपस्थिति सारण जिले में होने की पुष्टि हो रही है। वायरल फोटो एवं वीडियो की जांच में फोटो एवं वीडियो सही पाया गया।

इसके बाद एसपी ने ये कार्रवाई करते हुए बताया है कि उक्त सिपाही का बिना आदेश के सारण जिले में उपस्थित रहना उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेशोलंघन एवं अयोग्य पुलिसकर्मी होने का परिचायक है।

इस आरोप में एसपी ने सिपाही नंबर 108 आफताब आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित भिखारी ठाकुर चौक के पास हुई गोलीबारी में एक की मौत और दो घायल हो गए थे।

ये घटना एक दिन पूर्व चुनाव के दिन मतदान के दिन दो राजनैतिक दलों में हुए झड़प का परिणाम था। इसके बाद सारण पुलिस ने पहले दो दिन फिर उसके बाद दो दिनों के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है। उक्त मामले में कई प्राथमिकी की गई है, जिसकी जांच सारण जिले के एसआईटी के माध्यम से की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

2 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

3 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

3 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

5 घंटे ago