बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के दौरान जगह-जगह 17 महीने में लोगों को दिए गए बंपर नौकरी का क्रेडिट ले रहे हैं. साथ ही तेजस्वी का दावा है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सरकारी नौकरी और रोजगार की भरमार होगी. इसको लेकर मुंगेर से एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला किया है. साथ ही तेजस्वी यादव को लालू यादव और राबड़ी यादव के कार्यकाल की याद दिलाई है.
ललन सिंह का तेजस्वी यादव पर हमला:
मुंगेर में चुनावी अभियान करते हुए ललन सिंह ने तेजस्वी पर हमला किया और कहा कि उनके (तेजस्वी यादव) माता-पिता दोनों 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री थे. किसी का बहाली कराए थे? हम नीतीश कुमार के साथ 37 साल से हैं. हमने एक-एक चीज देखी है. जब नीतीश कुमार जी बिहार के मुख्यमंत्री बने तब हम उस समय बिहार प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष थे. बिहार पुलिस में औसत आयु 37 वर्ष थी. नीतीश कुमार ने बिहार में परिवर्तन किया है.
‘गुंडों को ठंडा कर दो’:
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार जब शासन में आए तो कहा कि सिपाही और पुलिस में भर्ती करने में टाइम लगेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि सेना के जवान रिटायर किए हैं, सबको भर्ती करिए. उन्होंने (नीतीश कुमार) सेना के रिटायर्ड जवानों का 10 हजार सैप बनाया.
ललन सिंह ने आगे कहा कि जो एके 47 और इंसास गोदामों में लालू और राबड़ी के राज में पड़ा हुआ था, उसको निकालकर सैफ के जवानों को दिया. नीतीश कुमार ने कहा सड़क पर निकलो और जो गुंडा है उसको ठंडा कर दो. ये परिवर्तन नीतीश कुमार जी ने किया है.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…