पूर्णिया में नीट परीक्षा में दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे चार फर्जी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान से एक और एक बिहार के तीन अलग अलग जिले से हैं। यह सभी छात्र दूसरे के एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। बायोमीट्रिक जांच के दौरान चारों पकड़े गए। स्कूल प्रबंधन ने इन सभी को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे। नीट क्लियर करने के लिए उनकी पांच लाख रुपए में डील हुई थी।
गिरफ्तार आरोपियों में भोजपुर जिले निवासी नीतीश कुमार, राजस्थान जरौल निवासी कमलेश कुमार, बेगूसराय निवासी सौरभ कुमार और सीतामढ़ी निवासी मयंक चौधरी के रूप में की गई है।
राजस्थान के छात्र भी धराए
मधुबनी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि भोजपुर जिले निवासी नीतीश कुमार दूसरे छात्र मुजफ्फरपुर जिले निवासी आशीष कुमार के जगह पर, राजस्थान जरौल निवासी कमलेश कुमार दूसरे छात्र सिवान निवासी धीरज प्रकाश, बेगूसराय निवासी सौरभ कुमार दूसरे छात्र सीतामढ़ी जिला निवासी तथागत कुमार और सीतामढ़ी निवासी मयंक चौधरी दूसरे छात्र मुजफ्फरपुर जिला निवासी दीपक कुमार सिंह के बदले परीक्षा देने के लिए पूर्णिया एसआरडीएवी स्कूल परीक्षा पहुंचे थे। जांच में सभी पकड़ाए।
पांच लाख में हुआ था सौदा
नीट क्लियर करने के लिए उनकी पांच लाख रुपए में डील हुई थी। ये सभी बिहार और राजस्थान के मेडिकल संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। डीएवी पूर्णिया से पकड़े गए नीतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भोजपुर जिले का है। नीट क्लियर करने के लिए उससे पांच लाख रुपए में सौदा हुआ है। वहीं पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के न्यायिक हिरासत में भेजने की कर्रवाई कर रही हैं।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…