Bihar

वैशाली से NDA उम्मीदवार वीणा देवी पर हमला, बदमाशों ने गाड़ी रोककर दिखायी पिस्टल

वैशाली लोकसभा की लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार वीणा देवी ने चुनाव के दौरान पारू विधानसभा क्षेत्र के चिंतामनपुर में राजद कार्यकर्ताओं पर हमला करने और पिस्टल दिखाकर जान मारने की धमकी का आरोप लगाया है।

इस मामले में वीणा देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी और डीएम सुब्रत कुमार सेन को आवेदन दिया है। इसमें 11 लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई का आग्रह किया है। डीएम को दिए आवेदन में वीणा देवी ने कहा कि एक उम्मीदवार के रूप में चुनाव के दौरान शनिवार को चिंतामनपुर पंचायत में बूथ संख्या 87 एवं 88 पर पहुंची।

वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागीं

वहां अचानक सैकड़ों की संख्या में असामाजिक तत्व एवं आपराधिक प्रवृत्ति के राजद कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया। यही नहीं, दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी पर मुक्का मारकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की।

साथ ही वे धक्का-मुक्की करने लगे। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागीं। वीणा देवी ने कुछ हमलावरों की पहचान का दावा भी किया। उन्होंने जगदीश राय, अभिषेक कुमार, श्रीराम राय, चभु राय, ललन राय, अशोक राय, राजू राय, रविरंजन उर्फ झोटैला, बच्चा राय, पैक्स अध्यक्ष अनंत कुमार एवं संजय राय के अलावा अज्ञात पर कार्रवाई का आग्रह करते हुए आवेदन दिया है।

इधर, इस मामले में डीएम ने कहा कि जांच के बाद एसएसपी इस पर विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे। इससे पहले यह मामला शाम में मीडिया के माध्यम से पुलिस-प्रशासन तक पहुंची थी। एसएसपी राकेश कुमार ने इसे बेबुनियाद बताया।

बाद में उन्होंने यह भी कहा कि मामले में शिकायत की जाती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। देर रात वीणा देवी की शिकायत के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

7 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

17 घंटे ago