Bihar

NDA कैंडिडेट के लिए वोट मांग रहे खेसारी लाल यादव, वाल्मीकिनगर में सुनील कुमार के लिए किया रोड शो

छठे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत वाल्मीकिनगर सीट पर 25 मई को मतदान है। गुरुवार को भोजपुरी सिने स्टार खेसारीलाल यादव ने गुरुवार को एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो में सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।लोगो का हुजूम सड़क के अलावे घरों की छतों से खेसारी की एक झलक पाने को बेताब थे

।खेसारीलाल यादव ने खुली गाड़ी से ही हाथ हिलाकर लोगो से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की।रोड शो के दौरान लगभग आधा किलोमीटर से अधिक दूरी तक लोगो का हुजूम खेसारी के वाहन के साथ चलकर खेसारी को निहारते रहे। खेसारी ने भी हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन किया।इस अवसर पर पुलिस के काफिले भी साथ रहे।

वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में इस बार आर पार की लड़ाई है। इस सीट पर एनडीए और राजद के बीच कांटे की टक्कर है। एनडीए की ओर से वर्तमान सांसद सुनील कुमार जदयू के प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन की ओर से राजद ने दीपक यादव को उतारा है। दीपक यादव बगहा के चीनी मिल मालिक के मालिक है जिन्हें राजद ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कांटे की टक्कर के बीच निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों उम्मीदवारों की लड़ाई को और टफ बनाकर रख दिया है।

महर्षि वाल्मीकि की धरती के रूप में प्रसिद्ध और भारत नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र एनडीए का गढ़ माना जाता है। वर्तमान सांसद सुनील कुमार के पिता बैजनाथ महतो 2019 के चुनाव में सांसद बने थे। 1 साल बाद ही उनके निधन के बाद रिक्त हुए इस सीट पर सुनील कुमार विजयी हुए। 2014 में बीजेपी के सतीश चंद्र दुबे यहां से सांसद बने। उसके पहले 2009 के चुनाव में बैजनाथ प्रसाद महतो जदयू से सांसद निर्वाचित हुए थे। परिसीमन के पूर्व वाल्मीकिनगर को बगहा लोकसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। इस सीट पर समता पार्टी के जमाने से लगातार एनडीए ही जीत हासिल करती रही है। आध्यात्म, प्राकृतिक सौन्दर्य और टाइगर रिजर्व क रोमांचक और खूबसूरत नजारे भी वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र की है पहचान।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago