लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर सूबे का सियासी पारा गर्माया हुआ है। पूर्व मंत्री एवं आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार लालू यादव और इंडिया महागठबंधन का है। पीएम मोदी समाज को लड़वाने के लिए आ रहे हैं, वे देश को दो हिस्सों में बांटना चाहते हैं। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने रविवार को मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।
तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को तोड़ना चाहते हैं। मगर उनका सपना पानी में मिलने वाला है। वे पहले भी बिहार आ चुके हैं और क्या किया, सबने देखा है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली हैं। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा चुनाव के बीच दो दिवसीय बिहार दौरा है। रविवार शाम में वे पटना में रोड शो करेंगे। इसके बाद सोमवार को हाजीपुर, वैशाली और सारण में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद पीएम मोदी का यह छठा बिहार दौरा है।
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर लालू परिवार बीजेपी पर हमलावर है। रविवार सुबह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बिहार अब बुड़बक नहीं है। पीएम मोदी रोड शो क्या, चाहें तो गली-गली घूमकर नुक्कड़ नाटक कर लें। लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में जनता ने उन्हें रोड पर ला दिया है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…