समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSWeather

मई में कैसी रहेगी गर्मी? बारिश की भी आ गई तारीख; मौसम विभाग ने सब बताया

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

देश के कई हिस्सों में लू का कहर जारी है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तर भारत के लोगों को इस बार मई की गर्मी कुछ ज्यादा ही झुलसाएगी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को इसकी चेतावनी जारी की। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। इसके चलते चार दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।

आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के चलते मई की गर्मी ज्यादा परेशान करेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में दो से चार दिन तक लू चल सकती है।

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

आम तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में तीन दिन तक ही लू चलती है। महापात्रा ने बताया कि इस महीने दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 5-8 दिनों तक लू चलने की संभावना है। लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक है।

IMG 20230701 WA0080

सामान्य बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने बताया कि मई में देशभर में औसतन सामान्य बारिश होने का अनुमान है। 91 से 109 फीसदी तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश की आशंका है।

IMG 20240303 WA0043

पूर्वी भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म अप्रैल

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल में औसत तापमान 28.12 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद से सबसे अधिक था। तूफान की आवृत्ति औसत से कम रही, इसलिए पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत अधिक था।

गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में चार से छह मई के बीच बारिश, आंधी तूफान की संभावना है। यूपी बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में एक से तीन मई के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150