Bihar

हर्ष राज मर्ड’र केस मामले में चंदन यादव के बाद अमन पटेल गिरफ्तार, दशहरा डांडिया के झगड़े में इकलौते बेटे की ह’त्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना के लॉ कॉलेज में सोमवार को हुई छात्र हर्ष राज की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दूसरे आरोपी का नाम अमन कुमार उर्फ अमन पटेल है। वह मूलरूप से मनेर का रहने वाला है और पटना के पटेल छात्रावास में रहता था। सुल्तानगंज थाना इलाके से उसकी गुरुवार को गिरफ्तारी की गई।

इससे पहले हर्ष राज की हत्या के मास्टरमाइंड चंदन यादव को पुलिस ने पकड़ा था, जो जैक्सन हॉस्टल में रहता था। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि हर्ष राज का पिछले साल दशहरा और दुर्गा पूजा मौके पर डांडिया नाइट में झगड़ा हुआ था। उसी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बता दें कि हर्ष वैशाली जिले के मंझौली गांव का रहने वाला था और अपने माता-पिता की इकलौता बेटा था।

पटना सिटी एसपी पूर्वी ने बयान जारी कर बताया कि हर्ष राज हत्याकांड में पुलिस की ओर से एसआईटी का गठन किया गया था। इस हत्याकांड में चार में से दो आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी वारंट निकला हुआ है, उनका नाम राजा बाबू उर्फ मयंक निवासी त्रिवेणीगंज जिला सुपौल और शिवम उर्फ लक्ष्य निवासी भगवानपुर, मधेपुरा है। उनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है।

डांडिया नाइट विवाद में हुई हर्ष राज की हत्या

हर्ष राज हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी चंदन यादव और अमन पटेल ने बताया कि पिछले साल हर्ष राज के द्वारा पटना के मिलर हाई स्कूल में दशहरा और दुर्गा पूजा के मौके पर डांडिया नाइट का आयोजन किया था। इसमें उनका हर्ष राज के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की गई थी। इसी विवाद को लेकर सभी आरोपियों ने मिलकर हर्ष की हत्या की प्लानिंग की।

हर्ष राज जब सोमवार को लॉ कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे आरोपी छात्रों ने उसे घेर लिया। सरेआम उसकी लाठी-डंडों से पिटाई करके मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें कि हर्ष राज छात्र राजनीति में सक्रिय था और छात्रसंघ का चुनाव लड़ना चाहता था। समस्तीपुर से एनडीए की लोकसभा प्रत्याशी शांभवी चौधरी के लिए उसने चुनाव प्रचार भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago