राजधानी के पटना जंक्शन पर शुक्रवार को एक अजीबोगरीब घटना घट गई। सुबह 11 बजे पटना जंक्शन पर वास्को-डी-गामा ट्रेन खड़ी हुई तभी एक विक्षिप्त व्यक्ति ट्रेन के नीचे घुस गया। यहां से ट्रेन को यार्ड में जाना था।
थोड़ी देर बाद ट्रेन यार्ड के लिए चल पड़ी तभी तो सभी की नजर ट्रेन के नीचे घुसे व्यक्ति पर पड़ी। ट्रेन के नीचे व्यक्ति को देखकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे परंतु उस दौरान बचना संभव नहीं था।
बाल-बाल बची जान
ट्रेन खुलते ही व्यक्ति सावधान हो गया और अपने को नीचे दबा लिया, इसलिए उसकी जान बच गई। ट्रेन गुजरने के बाद आरपीएफ के जवानों ने उसे रेल पटरी से बाहर निकाला। तब तक कई यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो कई मीडिया चैनलों पर भी काफी देर तक चलता रहा।
क्या बोले रेलवे अधिकारी?
पटना जंक्शन के स्टेशन निदेशक अरूण कुमार का कहना है कि वास्को-डी-गामा ट्रेन पटना जंक्शन पर लगने के बाद एक विक्षिप्त व्यक्ति ट्रेन के अन्दर घुस गया। जब तक सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ती तब तक ट्रेन खुल गई। हालांकि व्यक्ति सुरक्षित बच गया, जिसे बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर निकाला।
सख्त की गई स्टेशन की सुरक्षा
मिली जानकारी के मुताबिक, वह एक विक्षिप्त व्यक्ति था, जो अक्सर स्टेशन एवं आसपास के इलाके में घुमता रहता है। घटना के बाद से स्टेशन की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। यात्रियों की समुचित जांच के उपरांत ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जा रहा था।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…