नीतीश सरकार ने आखिरकार स्वीकार किया है कि 30 मई को लू से 14 लोगों की मौत हुई है. जिसमें 10 चुनाव कर्मी और चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है. बता दें, मीडिया रिपोर्टस में इससे कहीं अधिक लोगों की मौत भीषण गर्मी से होने की बात कही जा रही थी. इसके बाद सरकार के स्तर से स्थिति स्पष्ट की गई है.
आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से कहा गया है ति 30 मई को दिन के तापमान अत्यधिक वृद्धि हो जाने के फलस्वरूपराज्य में भीषण गर्मी / लू की स्थिति उत्पन्न हुई. अब तक की सूचना के अनुसार भीषणगर्मी/लू से कुल 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है. जिसमें 10 चुनाव कर्मी एवं 4 अन्य व्यक्ति शामिल हैं. मृतकों में भोजपुर जिला में 5 चुनाव कर्मी, रोहतास में 3 चुनाव कमी, कैमूर जिला में 1 तथा औरंगाबाद जिला में 1 चुनाव कर्मी शामिल हैं. वहीं 4 अन्य व्यक्तिों की भी अत्यधिक गर्मी की वजह से मौत हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से कहा गया है कि मृतकों के परिजन को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि के भुगतान की कार्रवाई की जा रही है.
अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गर्मी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर सभी जिलों के डीएम ने बात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी और भयंकर लू के प्रकोप से राज्य में उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया है।
पानी के टैंकर के इंतजाम करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा है कि सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। भीषण गर्मी एवं लू से बचने के लिये लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की व्यवस्था की जाए।
अस्पताल में मरीजों के लिए हो पूरी व्यवस्था
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से तैयार रखें। गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…