Bihar

बिहार: शराब के नशे में BDO ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, महिला ASI और सिपाही को गाड़ी से उड़ाया

शराबबंदी वाले बिहार में एक सरकारी अफसर ने नशे में अपनी गाड़ी से चेकपोस्ट पर तैनात महिला एएसआई और सिपाही को टक्कर मार दी। मामला कैमूर जिले के चैनपुर का है। उत्पाद पुलिस ने चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंद्रभूषण गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बीडीओ साहब शराब के नशे में थे। चेकपोस्ट पर गाड़ी रोकने के लिए उत्पाद पुलिस द्वारा इशारा किया गया। लेकिन, नशे में बीडीओ ने गाड़ी के ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। इसके बाद बीडीओ की कार बेकाबू हो गई और चेकपोस्ट पर तैनात एएसआई लवली कुमारी और सिपाही आरती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर कैमूर जिले में चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर हुई। मौके चैनपुर बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गया जिले के खिज्जरसराय थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता को भभुआ नगर थाना पहुंचाया, जबकि घायल महिला पुलिस अफसर एवं सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी ले जाया गया है।

बताया गया है कि बीडीओ चंद्रभूषण अपनी निजी कार से केवा चेकपोस्ट के रास्ते निकलना चाह रहे थे। उत्पाद पुलिस वहां निगरानी के साथ जांच कर रही थी। लाइट जलाकर पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन, बीडीओ ने गाड़ी में ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और सहायक अवर निरीक्षक लवली के पैर की तीन जगह हड्डी टूट गई, जबकि सिपाही आरती का सिर फट गया। आरती के सिर में 18 टांके लगाए गए हैं।

पुलिस गिरफ्तार बीडीओ को सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां के चिकित्सक ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर शराब पीने की पुष्टि की। पुलिस द्वारा उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया। डीएम सावन कुमार एवं एसपी ललित मोहन शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

6 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

7 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

8 घंटे ago