Bihar

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने को लेकर राजभवन ने लिखी चिट्ठी, अब क्या करेंगे केके पाठक?

बिहार में राजभवन और शिक्षा-विभाग एक बार फिर आमने सामने होते दिख रहे हैं। दरअसल, राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की अवधि को विस्तारित कर जून के प्रथाम सप्ताह तक करने को लेकर राजभवन ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र लिखा है।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर यह पत्र उनके प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, विभाग के द्वारा स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 अप्रैल से 15 मई तक की गयी थी। 16 मई से स्कूल खोल दिये गये हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के बाद राज्यभर के सभी सरकारी स्कूल 16 मई से खुल गए हैं।

मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि भीषण गर्मी में स्कूलों को खोले जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सूचना प्राप्त हो रही है। इसलिए अनुरोध है कि राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी जून के प्रथम सप्ताह तक विस्तारित करने की कृपा की जाये। ताकि, स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को भीषण गर्मी से हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी खत्म होने क बाद 16 मई से छात्रों को सुबह 6 बजे स्कूल पहुंचने के लिए कहा था। नए आदेश में यह भी कहा गया कि सुबह छह बजे से दोपहर के 12 बजे तक स्कूल चलेगा। 12 बजे से 1.30 बजे तक मिशन दक्ष की पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने पदाधिकारियों को सुबह 6 बजे से पहले ही स्कूलों में जांच के लिए पहुंचने को कहा था। केके पाठक के इस आदेश को लेकर जमकर बवाल भी हुआ। कांग्रेस और बीजेपी ने पाठक पर जमकर हमला बोला। बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने सवाल उठाया है कि अगर सुबह 6 बजे महिला शिक्षकों के साथ कोई घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

Avinash Roy

Recent Posts

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

44 मिनट ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

1 घंटा ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

1 घंटा ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

4 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

5 घंटे ago