Bihar

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की चुनावी सभा में बेकाबू हुई भीड़, समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां

काराकाट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पावर स्टार पवन सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचे खेसारी लाल यादव ने वहां की जनता से अपने बड़े भाई के लिए वोट मांगा। मंच पर एक साथ दो-दो भोजपुरी फिल्मों के स्टार को देखकर फैंस काफी खुश हुए। खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस को फ्लाइंग किस भी किया। उन्होंने मंच से कहा कि अगर हमनी के नेता यदि काम करी तो हमनी के आवे के जरूरत परी का…पवन सिंह गरीबों की आवाज हैं आप सबका राजा हैं। पवन भईया से हमने भी सिखा है कि संघर्ष कैसे किया जाता है। खेसारी लाल यादव ने काराकाट की जनता से पवन सिंह के लिए वोट मांगा। इस दौरान भोजपुरी सिनेमा के एक नहीं दो-दो सुपर स्टार को देखने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गयी। भीड़ इतनी बेकाबू हो गयी कि समर्थकों ने सैकड़ों कुर्सियों को तोड़ दिया यही नहीं बैरिकेडिंग को भी तोड़कर मंच के पास पहुंच गये।

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से है। वही महागठबंधन से राजा राम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे तमाम उम्मीदवार इन दिनों प्रचार में लगे हैं क्यों कि अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होने वाला है। इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह भी चुनाव प्रचार में लगे हैं। काराकाट के बिक्रमगंज स्थित इंटर कॉलेज मैदान में पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने भोजपुरी के चर्चित अभिनेता व सिंगर खेसारी लाल यादव पहुंचे जहां उन्होंने बड़े भाई पवन सिंह के लिए लोगों से वोट मांगा। पवन सिंह की चुनावी रैली में खेसारी लाल के आने की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग पहुंच गये। भीड़ इतनी थी कि खड़े होने की भी जगह नहीं थी। लोग मंच पर ही डांस करने लगे और पवन भईया जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

यही नहीं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के समर्थक कार के ऊपर भी चढ़ गये। सभा स्थल में भीड़ अचानक इतनी हो गयी कि इसे कंट्रोल कर पाना भी मुश्किल हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ इतनी अधिक हो गई की लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के पास पहुंच गये। इस दौरान सभा स्थल पर लगी कुर्सियां भी टूट गई। यही नहीं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के फैंस मंच पर भी चढ़ गये। इस दौरान मंच पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान समर्थकों ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। पवन सिंह ने बताया कि आज ऐसी क्या नौबत आ गयी कि हम कलाकारों को राजनीति में आना पड़ रहा है।

इसका कारण यह है कि नेताओं ने जब बढ़िया काम नहीं किया, तब अभिनेताओं को आना पर रहा है। आज जब नेताओं से लोगों का मन उचट गया तो हम लोग जैसे गायक अभिनेता सामने आ रहे हैं और जनता उन्हें पसंद कर रही है। अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए पवन सिंह के संघर्ष की प्रशंसा की कहा कि पवन सिंह शुरू से मददगार रहे हैं और जरूरतमंदों को काफी मदद पहुंचाये है। यही जज्बा काराकाट के लोगों को भा रहा है। पवन सिंह ने भी खेसारी लाल यादव का जोरदार स्वागत किया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago