Bihar

हर्ष राज मर्डर का मुख्य आरोपी जैक्सन हॉस्टल का चंदन यादव गिरफ्तार, पटना के कारगिल चौक में छात्रों पर लाठीचार्ज

बिहार की राजधानी पटना के लॉ कॉलेज के छात्र हर्ष राज हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम चंदन यादव है, जो पटना कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है और जैक्सन हॉस्टल में रहता है। दूसरी ओर, हत्याकांड के विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके सभी को खदेड़ दिया।

पुलिस ने हर्ष राज की हत्या के आरोपी चंदन को पटना जिले के बिहटा में आम्हारा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार जिलों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूछताछ में चंदन ने डांडिया नाइट के दौरान हुई मारपीट के कारण घटना को अंजाम देने की बात बताई है।

वैशाली जिले के लालगंज के रहने वाला छात्र हर्ष राज सोमवार को पटना के लॉ कॉलेज में परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद जैसे वह अपनी बाइक की ओर गया, वहां खड़े हत्यारों ने उसकी लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से पिटाई कर दी। हर्ष के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। वहां खड़े लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी नहीं की।

बताया जा रहा है कि पिछले साल हर्ष राज ने पटना के मिलर हाई स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन कराया था। इसमें पटना यूनिवर्सिटी के कई छात्र और छात्रा शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में पटेल और जैक्सन हॉस्टल के छात्रों का हर्ष राज के बाउंसर के साथ विवाद और मारपीट हो गई थी। इसमें एक छात्र का सिर भी फट गया था। आरोपी चंदन ने इसी रंजिश में हर्ष राज की हत्या की बात कबूली है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago