Bihar

सारण में चुनावी रंजिश के बीच BJP और RJD कार्यकर्ताओं के बीच हिं’सक झड़प; फायरिंग में तीन को लगी गोली, एक की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को हुए मतदान के अगले दिन मंगलवार की सुबह छपरा के कर्पूरी चौक पर भाजपा और राजद के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पटन रेफर कर दिया गया है। इलाके में भारी तनाव है। राजद कार्यकर्ता सड़क को जाम कर हंगामा कर रहे हैं। पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

तीन लोगों को मारी गोली :

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह छपरा शहर में भिखारी ठाकुर चौक के पास प्राथमिक विद्यालय बड़ा तेलपा के समीप भाजपा और राजद कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गयी। एक दूसरे पर दोनों पक्ष हमला करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। मरनेवाले की पहचान चंदन राय के रूप में बतायी जा रही है, जबकि घायलों में गुड्डू और मनोज राय शामिल हैं।

मतदान के दौरान ही बढ़ा था तनाव :

दरअसल सोमवार को ही मतदान के दौरान राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया था, लेकिन प्रशासन ने किसी तरह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करा लिया। दोनों पाटिर्यों के कार्यकर्ता सामवार को उस वक्त उलझ गये जब छपरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 118 और 119 पर वोटिंग खत्म होने के करीब आधे घंटे पहले रोहिणी आचार्या लालू परिवार के करीबी भोला यादव और दूसरे समर्थकों के साथ पहुंच गयीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों का आऱोप था कि रोहिणी आचार्या अपने समर्थकों के साथ बूथ छापने आयी हैं। बढ़ते बवाल के बीच रोहिणी आचार्या पुलिस सुरक्षा में जैसे-तैसे वहां से निकल पायीं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

43 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago