Bihar

राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार पुलिस में मचा हड़कंप; पटना में चौकसी बढ़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। असमाजिक तत्वों ने ईमेल के जरिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के हाउस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसके बाद बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस के आला अधिकारी बम निरोध दस्ते और डॉग स्क्वॉयड के साथ मंगलवार को राजभवन पहुंचे और चप्पे की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी में किसी तरह का आपत्तिजनक सामान या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

धमकी भरे ईमेल का पता चलने के बाद राजभवन और उसके आसपास के इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई। जांच टीम ने राजभवन के हरेक दफ्तर के साथ ही बाहरी परिसर की भी तलाशी ली। अंदर जाने वाले लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व द्वारा धमकी भरा ई-मेल भेजने की बात सामने आ रही है। इस बाबत साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस तकनीक का इस्तेमाल कर धमकी भरा मेल भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से ई-मेल आईडी बनाने वाले के बारे में जानकारी मांगी गई है। साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को इस केस का आईओ बनाया गया है। वहीं धमकी भरे ई-मेल को देखते हुए राजभवन की ओर जाने वाले रास्तों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती अलाधिकारियों ने की है।

डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली थी। पुलिस ने वहां जांच की लेकिन कोई भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली। बकौल पुलिस कप्तान साइबर थाने में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

3 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

20 घंटे ago