Bihar

बिहार में 50KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, आज से शुरू होगा बारिश का दौर; मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी

भीषण गर्मी और गर्म पछुआ हवा से लोगों का हाल बेहाल होने के बाद अब हवा के रुख में बदलाव होना शुरु हो गया है. पछुआ हवा की जगह नमी युक्त पूर्वा हवा ले रही है. इस वजह सेमौसम खराब होने वाला है. आने वाले 11 मई तक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, मेघगर्जन, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी किया है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक समर सिंह गुप्ता ने बताया कि 06 मई से 11 मई के बीच पूरे बिहार में मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

जारी हुआ चेतावनी

राज्य के पूर्वी हिस्से में आज से ही पूर्वा हवा का प्रवाह बढ़ना शुरू हो चुका है. धीरे-धीरे समस्त प्रदेश में नमी युक्त पूर्वा हवा के प्रवाह बढ़ने से राज्य के अधिकांश भागों में 06 मई से 11 मई की अवधि के दौरान अनेक स्थानों में वर्षा (10-50 मिलीमीटर) होने का पूर्वानुमान है. इस अवधि के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और सतही हवा की गति झोंको के साथ 40-50 किमी/घंटे रहने की भी संभावना है. इस दौरान किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि कटे हुए फसल की सुरक्षित स्थान पर भण्डारण की उचित व्यवस्था कर लें.

आज इन जिलों में होगी बारिश

आज यानि 05 मई को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होने की संभावना है. आज बिहार का अधिकतम तापमान 38°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आने की प्रबल संभावना है. इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

8 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

10 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

12 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

23 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

24 घंटे ago