Bihar

तीसरे चरण का आज थम जाएगा चुनावी शोर; 7 मई को बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग, मैदान में 54 उम्मीदवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पांच संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान होगा। मतदान 7 मई को है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 51 पुरुष और 3 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। झंझारपुर में 10, सुपौल में 15, अररिया में 9, मधेपुरा में 8 और खगड़िया में 12 उम्मीदवार मैदान में है।

इस चरण में राज्य में 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 51 लाख 29 हजार 473 पुरुष तो 47 लाख 30 हजार 602 महिला मतदाता और 322 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 2716 मतदाता हैं जबकि पहली बार वोट डालनेवाले मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 482 है। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। तीसरे चरण के मतदान में 11818 बैलेट यूनिट, 11818 कंट्रोल यूनिट और 12861 वीवीपैट इस्तेमाल होंगे। प्रति बूथ 1001 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था है। 32 बूथों का प्रबंधन महिलाएं संभालेंगी। 45 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। कुल 5039 बूथों से लाइव बेवकास्टिंग होगी।

पांचवें चरण के पांच लोकसभा क्षेत्रों मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर (सु) में नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को हुई। कुल 103 प्रत्याशियों में 82 के नामांकन पत्र वैध मिले। वहीं 21 का रद्द कर दिया गया। बिहार के सीईओ कार्यालय के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के बाद पांचवें चरण में मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में अब 12, सीतामढ़ी में 15, मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक 26 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं। सारण लोकसभा क्षेत्र में 15 तो हाजीपुर में 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि छह मई और मतदान 20 मई को है।

चुनाव को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं। हरेक बूथ पर हथियारबंद सुरक्षा बल रहेंगे। इस चरण में 55 हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। इनके अतिरिक्त 18 हजार गृहरक्षक भी तैनात होंगे। दियारा क्षेत्रों में घुड़सवार दस्ता एवं नदियों में नाव से पेट्रालिंग होगी। आपात स्थिति से निबटने के लिए एक मेडिकल एयर एंबुलेंस की भी तैनाती की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

41 मिनट ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

2 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

14 घंटे ago