Bihar

बंगाल से टकराया ‘रेमल’ तूफान; बिहार में भी दिखेगा असर, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

चक्रवाती तूफान रेमल रविवार आधी रात के बाद बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों से टकरा गया। साथ ही इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बिहार में भी रेमल का असर पड़ने के आसार हैं। राज्य के उत्तरी भाग के कुछ जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इससे उत्तर बिहार के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान में गिर सकता है। वहीं पटना सहित दक्षिण बिहार उमह भरी गर्मी के चपेट में रहेगा।

बंगाल में चक्रवातीय तूफान रिमेल को देखते हुए कोलकाता-पटना-कोलकाता सेक्टर के बीच उड़ान भरनेवाली दोनों फ्लाइट रविवार को रद्द रही। इससे 700 यात्री फंसे रहे। देवघर-पटना- देवघर की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। चक्रवाती तूफान रेमल रविवार आधी रात के बाद बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों से टकरा गया। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में तेज हवाओं में साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया।

मौसम विभाग ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में तूफान का असर अगले दो दिनों तक रह सकता है। प्रधानमंत्री ने रविवार को रेमल से निपटने की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

इस दौरान उन्होंने अफसरों से सभी एहतियाती कदम समय से उठाने के निर्देश दिए। एक रिपोर्ट के अनुसार रेमल के तटों पर पहुंचने पर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के तटीय इलाकों में इसके पहुंचने पर ऊंची तूफानी लहरों के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया।

मौसम विभाग ने सोमवार तक के लिए पश्चिम बंगाल व उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही असम व मेघालय में भी अत्यधिक बारिश की आशंका जताई गई है। मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए भारी बारिश का अनुमान है। तूफान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसी तरह बड़े खतरे की आशंका के बीच बांग्लादेश के संवेदनशील इलाकों से आठ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पूर्वी व दक्षिण पूर्वी रेलवे ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण व उत्तर 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले में कई ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया। इससे घरेलू व अंतरराष्ट्रीय मिलाकर कुल 394 उड़ानें प्रभावित होंगी। कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर भी रविवार शाम से 12 घंटे के लिए माल एवं कंटेनर प्रबंधन परिचालन रोक दिया गया।

भारतीय तट रक्षक ने समुद्र में जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाए हैं। हल्दिया व पारादीप में मछली पकड़ने वाले पोतों और वाणिज्यिक पोतों को सतर्क कर दिया गया है। आईसीजी ने हल्दिया, फ्रेजरगंज, पारादीप और गोपालपुर में आपदा राहत दलों के अलावा पोत व विमान भी तैयार कर दिए हैं। कोलकाता पुलिस मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कोलकाता पुलिस की 10 टीमें शहर के 10 पुलिस प्रभागों में तैनात की गई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

17 मिनट ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

3 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

6 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

9 घंटे ago