Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के कई जिलों में बारिश, गर्मी से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस

बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, जमुई, गोपालगंज, सीतामढ़ी, बेतिया, बगहा समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पुरवा हवा से लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गया, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

नौ मई तक बारिश के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में 7 मई से 9 में के बीच हल्की बारिश, गरज के साथ वज्रपात के आसर हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में प्री मानसून सीजन के दौरान बिजली गिरने का खतरा रहता है। जो बहुत खतरनाक हो सकती है। प्री मानसून बारिश पिछले दिनों जो बारिश की कमी हुई है उसे पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाएगी। लेकिन स्थिति में सुधार जरूर होगा और क्षेत्र की गर्मी और सुखे से राहत मिलेगी।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रोहतास का डेहरी इलाके न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। गया, डेहरी, शेखपूरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जीरादेई, अरवल जिले का तापमान 40 डिग्री के पास रहा।

जानिए, इन जिलों का अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार राज्य के जिलों में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान इस प्रकार है। पटना 40.8, गया 42.7 ,भागलपुर 37.7, पूर्णिया 32.6, बाल्मीकि नगर 39.3, मुजफ्फरपुर 36.0 ,छपरा 38.4 ,दरभंगा 38.0, सुपौल 35.6, फारबिसगंज 36.4, मधुबनी 38.3, मोतिहारी 38.4 ,शेखपुरा 43.4, गोपालगंज 38.8, मधेपुरा 33.8, बक्सर 44.3, भोजपुर 42.9, वैशाली 43.3 ,औरंगाबाद 43.6 ,अरवल 43.2, बिक्रमगंज 42.9 ,बेगूसराय 39.3 ,खगड़िया 36.5, बांका 41.3 ,कटिहार 32.0, नवादा 42.8, अररिया 33.0, समस्तीपुर (पूसा) 38.0 और किशनगंज 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago