समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

5वें चरण में वोटिंग से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट, MLA विजय शंकर दुबे के बेटे सहित कई नेताओं ने ज्वाइन की BJP

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. महाराजगंज के कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे कुमार सत्यम ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. सत्यम के साथ कई और नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. इस मौके पर मंगल पांडेय भी मौजूद रहे.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ी है. भाजपा की सदस्यता लेनेवालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं. इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं.

IMG 20231027 WA0021

पीएम मोदी की कार्यशैली से हुआ प्रभावित

सत्यम दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए प्रभावित हुआ. बीजेपी के कामकाज जो तरीका है उससे मैं प्रभावित हुआ हूं. देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त सरकार की जरूरत है. इस सवाल पर कि क्या आपके पिता कांग्रेस से विधायक हैं तो आपने उनसे पूछा था शामिल होने से पहले इस पर कहा कि मैं भारत का स्वतंत्र नागरिक हूं. मेरे पास अपनी विचारधारा है. युवा हूं. पिता को प्रभावित करके क्या बीजेपी में लाएंगे इस पर सत्यम ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं. मैं अपनी बात करूंगा कि मैं किस पार्टी की विचारधारा को सपोर्ट करूंगा. किसके लिए वोट मांगेंगे. क्या पिता जी नाराज हैं? इस पर सत्यम ने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाए.

IMG 20240508 WA0009IMG 20230604 105636 460

महाराजगंज सीट पर चुनाव से पहले लगा झटका

कुमार सत्यम महाराजगंज से आते हैं. महाराजगंज लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है. यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे उम्मीदवार हैं. लोकसभा चुनाव के बीच महाराजगंज में कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है. ऐसी खबर है कि कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे महराजगंज से टिकट चाह रहे थे. हालांकि टिकट बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को मिला. अब सत्यम के भाजपा में आने के बाद महाराजगंज में आकाश सिंह की राह पहले से मुश्किल हो गयी है. माना जा रहा है कि सत्यम बड़ी संख्या में वोट को इधर उधर करेंगे.

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240303 WA0043IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02