Bihar

बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एके-47 राइफल के साथ तीन गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मुजफ्फरपुर रलवे स्टेशन से एके-47 के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह गिरोह प्रताप राणा उर्फ छोटू से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह असम और नागालैंड से हथियार मंगवाकर उसे असेंबल करते थे। पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुके छोटू राणा ने भी इसी गिरोह से एके-47 हासिल की है।

AK-47 असॉल्ट राइफल बरामद

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से प्रतिबंधित हथियार AK-47 असॉल्ट राइफल का बट एवं लेंस के साथ आर्म्स डीलर विकाश कुमार, जो जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांवो निवासी को बट और लेंस के साथ गिरफ्तार किया गया। विकास से पूछताछ के आधार पर वैशाली जिले के अनजान पीर वार्ड नंबर चार निवासी सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक-47 के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया। इन दोनों के निशानदेही पर मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र मलकानी रोड स्थित मूरघटिया के पास से देवमणि राय उर्फ अनीश को गिरफ्तार किया गया। इसके पास एक-47 के अन्य टुकड़े बरामद किया गया।

असम के दीमापुर से हथियारों की तस्करी

बताया जा रहा है कि लंबे समय के बाद बिहार एसटीएफ ने इस इलाके से एके-47 जब्त की है। छोटू राणा गिरोह से जुड़े लोगों ने पूछताछ में बताया कि एके-47 जैसे घातक हथियार असम के दीमापुर से मंगाए जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए हथियार को कई हिस्सों में बांट देते हैं। हथियारों को बेचने से पहले असेंबल कर दिया जाता है।

छोटू राणा पर 11 से अधिक मामले हैं दर्ज

साहेबगंज का प्रताप राणा उर्फ छोटू राणा या छोटू सिंह मुजफ्फरपुर और वैशाली में पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। छोटू पर मुजफ्फरपुर और वैशाली के विभिन्न इलाकों में हत्या और लूट समेत 11 मामले दर्ज हैं। पिछले साल उसने मुजफ्फरपुर के सदर थाने में एक रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया था, तभी से एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी हुई है। छोटू राणा साहेबगंज थाने के वलथी नरसिंह गांव का रहने वाला है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago