Bihar

आज थम जाएगा चौथे चरण का चुनावी शोर; समस्तीपुर और उजियारपुर समेत बिहार की 5 सीटों पर 13 मई को मतदान

बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार शनिवार की शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार घर-घर दस्तक देंगे। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय तथा मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होगा। इसके लिए बूथों पर ईवीएम भेजने एवं मतदानकर्मियों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

चौथे चरण में 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चौथे चरण में 51 पुरुष एवं 4 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं मतदाताओं में 50 लाख 49656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला एवं 193 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इस चरण के लिए 9447 बूथ पर मतदान होगा। इस चरण में सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 14 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों से हैं। जबकि 20 उम्मीदवार निबंधित दलों से और 21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग ने 9447 बूथों में 4810 संवेदनशील बूथों से लाइव वेबकास्टिंग कराने की तैयारी की है। इस चरण में 43 मॉडल बूथ हैं। कुल बूथों में 1532 शहरी क्षेत्र में जबकि 7915 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 32 बूथ महिलाएं और 17 बूथ दिव्यांग संचालित करेंगे। इस चरण में प्रत्येक बूथ पर औसतन 1014 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में उजियारपुर में सबसे कम 17.48 लाख मतदाता तो सबसे अधिक बेगूसराय में 22 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

सीट कुल मतदाता कुल उम्मीदवार

दरभंगा 17,81,356 8

उजियारपुर 17,45,408 13

समस्तीपुर 18,18,530 12

बेगूसराय 21,96,089 10

मुंगेर 95,83,662 12

कुल 95,83,662 55

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

4 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

4 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

4 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

4 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

6 घंटे ago