Bihar

पटना में शाम करीब 6 बजे होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार, जेपी नड्डा-CM नीतीश हो सकते हैं शामिल

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का आज (मंगलवार, 14 मई) को पटना के दीघा घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा. कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी ने कल (सोमवार, 13 मई) रात 9.45 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी. उनके पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया गया. यहां पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बीजेपी सूत्रों के अनुसार, सुशील मोदी का शाम को 6 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं.

इस दौरान बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है. बिहार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को बिहार विधानसभा और इसके बाद भाजपा राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे. उनका अंतिम संस्कार शाम 5.50 बजे पटना के दीघा घाट श्मशान घाट पर होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. 72 वर्षीय सुशील मोदी ने 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था.

बिहार में अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सुशील मोदी की मेहनत को हमेशा याद किया जाएगा. बता दें कि बिहार के एक वैश्य परिवार में जन्मे सुशील मोदी पटना विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में शामिल हो गए और उन्होंने प्रसिद्ध समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 1974 के बिहार आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दौरान वह भावी सहयोगी नीतीश कुमार और अपने विरोधी लालू प्रसाद के संपर्क में भी आए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया. सुशील मोदी ने 3 अप्रैल 2024 को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा था कि पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago