Bihar

2025 के बिहार चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को नौकरी नहीं मिली तो वोट मांगने नहीं आऊंगा, सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार मिल जाएंगे। बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अगर युवाओं को 10 लाख नौकरी नहीं मिली तो 2025 के विधानसभा चुनाव में वे वोट मांगने नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार विकास का ऐतिहासिक कार्य किया और सुशासन स्थापित किया है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को साहेबपुर कमाल प्रखंड के सनहा पश्चिम पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मैदान में बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उ्नहोंने कहा कि देश एवं बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वह मोदी और नीतीश का संदेश लेकर आए हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव तक बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर नहीं मिले तो वोट मांगने नहीं आएंगे।

उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग नीतीश सरकार में रहते नौकरी देने का दावा कर रहे हैं। उनसे पूछें कि जब उनके पिता और माता मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कितनी नौकरियां दी थीं।

सम्राट ने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने अब तक बिहार में अभूतपूर्व काम किया है। यह आगे भी बिहार का विकास करेगी और रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने आरजेडी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग अपने परिवार के विकास में जुटे हैं। पहले पत्नी फिर बेटे एवं अब बेटियों की चिंता सता रही है। ऐसे लोगों को बिहार के विकास की चिंता नहीं है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए प्रत्याशियों को वोट देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

2 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

3 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

3 घंटे ago