Bihar

समस्तीपुर में सन्नी हजारी को टिकट मिलने से डॉ. अशोक कुमार नाराज, सोनिया गांधी को लिखा पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के तौर पर जदयू के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता डॉ. अशोक कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। अशोक कुमार ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि समस्तीपुर में दो मंत्रियों के बच्चों के बीच लड़ाई है और इसी में चुनाव करने की मजबूरी है।

अशोक कुमार ने कहा है कि एक तरफ एनडीए के उम्मीदवार के रूप में जदयू मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी को टिकट दिया गया है वहीं कांग्रेस की तरफ से भी जदयू के ही मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी को टिकट दिया गया है। अशोक कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि 25 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तारीख है इसलिए इस पत्र को अति आवश्यक समझते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। हालांकि आज नामांकन की तारीख खत्म हो गई।

बता दें कि अशोक कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और समस्तीपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के कई बार उम्मीदवार भी रहे हैं। पिछले दो बार लोकसभा चुनाव व उपचुनाव में उनकी हार होती रही है। उससे पहले अशोक कुमार बिहार में विधायक और मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी वह कांग्रेस से टिकट चाह रहे थे। लेकिन पार्टी सन्नी हजारी को अपना उम्मीदवार बना दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

23 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago