Samastipur

समस्तीपुर में भीषण अगलगी की घटना में 8 वर्षीय बच्ची समेत कई मवेशी की झुलसकर मौत, लगभग 80 घर भी जलकर खाक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना अंतर्गत सिहमा पंचायत के खैराकोट गांव में हुई भीषण अगलगी में आठ साल की बच्ची जिंदा जल गयी। जबकि इस घटना में 80 लोगों का घर जलकर राख हो गया। मृत बच्ची गांव के पृथ्वी कुमार की आठ वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी बतायी गयी है। घटना गुरुवार दोपहर की है।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची घर में सोयी हुई थी। आग लगने के बाद परिजन उसे घर से नहीं निकाल पाए। जिसके कारण बच्ची घर में ही सोयी रह गयी। जिसके कारण अगलगी की इस घटना में बच्ची जिंदा जल गई। घटना में कई बकरी व एक गाय की भी झुलसकर मौत हो गयी।

ग्रामीणों के अनुसार, खैराकोट गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के घर में सबसे पहले आग लगी। जबतक लोग कुछ समझते तबतक आग पूरी तरह भयानक रूप पकड़ लिया और देखते ही देखते 80 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में घर में रखी लाखों की संपत्ति भी राख हो गयी। ग्रामीणों ने पंप सेट के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया। फिर सूचना पर पहुची तीन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काफी मशक्कत से आग पर काबू किया।

सीओ रूबी कुमारी ने बताया कि अगलगी में लगभग 80 घर जले हैं। इसकी सूची तैयार करने के लिए सीआई को निर्देश दिया गया है। सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधा अग्नि पीड़ितों को दी जायेगी। इधर, थाना अध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

4 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago