Bihar

समस्तीपुर के 3 लाख के इनामी अपराधी रमिया को पुलिस ने मंत्री संग किया गिरफ्तार, HDFC बैंक से लूट लिए थे 16 लाख रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी बैंक लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पिछले दिनों बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर हथियार के बल पर 16 लाख से अधिक रुपए लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। बेगूसराय पुलिस ने लूट की इस बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है।

दरअसल, बीते 21 मार्च को बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक की शाखा में धावा बोल दिया था और जमकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर लेते हुए 16 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और वारदात में शामिल अपराधियों को आखिरकार धर दबोचा।

बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस ने बैंक लूट की घटना को चुनौतीपूर्वक लेते हुए एक टीम का गठन किया था। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से मामले का अनुसंधान शुरू किया। धीरे-धीरे करियां जुड़ती चली गईं और घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को हथियार और 1 एक लाख रुपए के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले समस्तीपुर जिले के तीन लाख के इनामी अपराधी रवि रंजन उर्फ रमिया उर्फ बादशाह उर्फ निशांत सिंह, नीतीश कुमार उर्फ मंत्री उर्फ एलेक्जेंडर और बेगूसराय के रहने वाला एक अन्य अपराधी सन्नी कुमार उर्फ आशुतोष को गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि तीनों का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और बैंक लूट की कई घटनाओं में इनकी संलिप्तता रही है। दो अपराधियों का अंतरराज्जिय आपराधिक इतिहास रहा है। लूट के 16.33 लाख रुपयों में से पुलिस ने एक लाख रुपए बरामद किए हैं। इसके साथ ही तीन हथियार, छह कारतूस और बाइक को जब्त किया गया है। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देशी पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस, 1 डोंगल, एक लाख रुपए नगद, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद किया है। बता दें कि रमिया समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर का रहने वाला है। उस आधा दर्जन से अधिक नामजद मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने उसके उपर 3 लाख रुपए का ईनामी भी घोषित कर रखा था।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

5 घंटे ago