Bihar

समस्तीपुर: दहेज की 10 धूर जमीन के लिए पति ही बन बैठा हैवान, पत्नी का प्राइवेट फोटो व वीडियो कर दिया वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जिस पर आबरू की हिफाजत का जिम्मा था, उसने ही बेआबरू कर दिया। दहेज में 10 धुर जमीन नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की निजी तस्वीर, फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया। यह आरोप समस्तीपुर की एक विवाहिता ने अपने पति पर लगाया है। वह पांच माह की गर्भवती है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने पर अपने दो भाइयों के साथ रोती-बिलखती पहुंची थी। दारोगा विजय लक्ष्मी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसने पति सहित ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।

पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि उसका मायका समस्तीपुर में है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरपुर के आमगोला निवासी लोको पायलट के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने उपहार में 13 लाख रुपये और 10 भर सोना दिया था। उस समय उनके पिता ने 10 धुर जमीन देने की बात स्वीकारी थी। लेकिन जमीन लेने के लिए ससुराल वाले बेताब हो गए। जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।

ससुराल गई तो ससुर ने दरवाजे से लौटा दिया

पीड़िता ने बताया कि दो महीने पहले घर में विवाद हुआ था। समझौते के बाद मायके पक्ष के लोगों को कहा गया था कि उसे लेकर जाएं। माहौल शांत हो जाने पर वापस भेज दीजिएगा। महिला शुक्रवार को ससुराल पहुंची तो ससुर ने दरवाजे से ही उसे लौटा दिया। उसने अपने पति और उसके परिवार वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए।

इस मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि छानबीन की जाएगी। जिन पर महिला ने आरोप लगाया है उन्हें बुलाकर पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद पीड़िता लौट गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago