आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने देशी अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। ठेठ अंदाज में अपने भाषण के द्वारा लालू हमेशा अपने विरोधियों को बरसते रहते हैं। इस बीच लालू यादव की बहू और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में डाला है, ‘मां के साथ घरेलू कामकाज’। ये वीडियो शनिवार (27 अप्रैल) का है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
राजश्री ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो डाला है, उसमें वो अपनी सास यानी राबड़ी देवी के साथ चक्की चलाती हुई नजर आ रही हैं। राबड़ी देवी उन्हें चक्की चलाना सिखा रही हैं। इस दौरान राजश्री काफी खुश नजर आ रही है। घरेलू अंदाज में सास-बहू का ये वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि राजश्री दिल्ली की पढ़ी लिखी हैं और इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं। समय-समय पर अपनी दिनचर्या शेयर करती रहती हैं। वो अधिकतर समय घर के कामकाज में भी मसरूफ रहती हैं। पहले भी कभी वो अपने घर के बागीचे में दिखीं, तो कभी गाय को चारा खिलाती नजर आयीं। अब सास के साथ बहू राजश्री भी उनके कामों में हाथ बंटाती नजर आ रही हैं। कुछ महीने पहले ही राजश्री का एक वीडियो गाय को चारा खिलाते हुए खूब वायरल हुआ था।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…