Bihar

दरभंगा में बीजेपी कैंडिडेट गोपाल ठाकुर के विरोध में लगे नारे, लोगों ने दिखाए काले झंडे

बिहार के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है. जिसको लेकर नेताओं की चहलकदमी काफी बढ़ गई है. सभी दलों के नेता लोगों के बीच जाकर वोट करने की अपील कपर रहे हैं. इस दौरान कई नेताओं को जनता का आक्रोश झेलना पड़ रहा है. इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दरभंगा के भाजपा सांसद सह प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर अपने बाइक से जनसंपर्क कर रहे हैं.

जनसंपर्क के दौरान विरोधः

जनसंपर्क के दौरान लोग काले झंडे लेकर मुर्दाबाद का नारा लगाते दिख रहे हैं. हालांकि इस वायरल वीडियो का पुष्टि ईटीवी भारत नहीं करता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिले के हनुमाननगर प्रखंड के गोढियारी गांव का है. भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर अपने समर्थकों के साथ बाइक पर सवार होकर वोटरों से जनसंपर्क कर रहे हैं.

गोपाल जी ठाकुर मुर्दाबाद का नारा लगे:

इसी के दौरान कुछ लोग काले झंडे लेकर सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर गोपाल जी ठाकुर मुर्दाबाद का नारा लगा रहे हैं. वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि गोपालजी ठाकुर बिना रुके वहां आगे बढ़ गए. हांलाकि वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर खड़े एक युवक नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी बात मानने को कोई तैयार नहीं हैं.

दरभंगा एम्स का उठाया मुद्दाः

बताते चलें कि इससे पहले भी गोपाल जी ठाकुर का विरोध हो चुका है. गौरबौराम विधानसभा के बाथ मानसरा व बहादुरपुर विधानसभा के ब्राह्मण बहुल गांव पंचोभ में गांव वालों ने सांसद गोपालजी ठाकुर का घेराव कर दरभंगा एम्स निर्माण की ओर पहल ना करके शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल को लो लैंड, बाढ़ ग्रस्त इलाका कह कर वहां धरना प्रदर्शन किया था. अपने सहयोगियों से मंच गिरवा देने का आरोप लगाते हुए 5 वर्षों में दरभंगा में किये गए विकास कार्यो का हिसाब मांगा था.

एक युवक ने बनाया वीडियोः

इस वीडियो में एक युवक भी दिख रहा है जिसमें वह बता रहा है कि “देखिए किस तरह से गोपाल जी ठाकुर भाग गए. भाग गए गोपाल जी ठाकुर. इस लोगों की इतनी की औकात है. जो भाग गया वह काम क्या करेगा. जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाया. गोपाल जी ठाकुर भाग गया.”

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

58 मिनट ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago