Bihar

‘अरे Sorry गलती से बोल दिया…’, फिर एक बार चार हजार पार; तुरंत टोकने पर CM नीतीश को मंच से मांगनी पड़ी माफी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, नीतीश कुमार ने रैली में फिर से 4000 पार की बात कर दी।

दरअसल, बीते दिनों नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ रैली कर रहे थे। उन्होंने रैली में बीजेपी के ‘400 पार’ वाले नारे का जिक्र किया, लेकिन नंबर में गलती कर दी। उत्साहित नीतीश कुमार ने बोल दिया, इस बार 4000 पार सीटें आएंगी। उनके बयान के बाद विपक्ष ने नीतीश को खूब घेरा।

पार्टी नेताओं ने नीतीश को टोका, CM बोले- सॉरी गलती हो गई

अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने वही गलती दोहरा दी है। हालांकि, पार्टी नेताओं ने उनको तुरंत टोका और 400 पार कहने को बोला। जिसपर नीतीश की हंसी छूट गई। उन्होंने मंच से ही कहा- सॉरी गलती से बोल दिया।

क्या बोला नीतीश कुमार ने?

शुक्रवार को नवादा में रैली के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, “इस बार पूरे देश में चार हजार से भी ज्यादा… अरे नहीं गलती से 4 हजार बोला गया सॉरी… 400 से ज्यादा एमपी होंगे इस बार आप समझ लीजिए। बिहार में तो सबको जिताइए एक को भी नहीं छोड़ियेगा”।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

2 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

3 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

5 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

22 घंटे ago