Bihar

पटना में गैस सिलेंडर से भड़की आग कैसे हो गई विकराल? 6 की मौत, बढ़ सकता है और भी आंकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को लगी भीषण आग से हाहाकार मच गया। पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 11 बजे एक इमारत में भड़की आग ने विकराल रूप ले लिया। गैस सिलेंडर से भड़की आग ने देखते ही देखते दो बड़ी इमारतों को अपने आगोश में ले लिया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 15 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई मरीज ऐसे हैं जिनके शरीर का 80 से 90 फीसदी हिस्सा जल चुका है। फायर ब्रिगेड एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आग बुझाने के लिए दमकल की 51 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। 30 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

पटना जंक्शन और महावीर मंदिर के पास स्थित बाजार में एक रेस्टोरेंट में सबसे पहले आग भड़की। रेस्टोरेंट के स्टाफ एवं प्रत्यक्षदर्शी रंजन ने बताया कि चाउमीन और अन्य फास्ट फूड बनाने के लिए नया सिलेंडर बदलने के लिए लाया गया था। सिलेंडर पहले से लीक था। वहां पर पहले से गैस जल रहा था। इससे लीक सिलेंडर से निकली गैस ने तुरंत आग पकड़ ली। वहां मौजूद स्टाफ ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। अग्निशमन के तीन कार्बन डाइऑक्साइट वाले सिलेंडर से आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्टाफ के लोग चिल्लाते हुए बाहर भागे और अन्य लोगों को भी सचेत कर दिया। थोड़ी देर में अंदर गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि इमारत में 10 से 12 गैस सिलेंडर मौजूद हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की इमारतों में मौजूद दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान में भी लपटें फैल गईं। जानकारी के मुताबिक होटल पाल, पंजाबी नवाबी रेस्टोरेंट और बलवीर साइकिल स्टोर में आग की लपटें पूरी तरह फैल चुकी हैं। आसपास के कुछ घरों में भी लोग फंसे हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने के प्रयास किए गए। इस दौरान इमारतों की छतों से लोग मदद की गुहार लगाते भी नजर आए। रेस्क्यू टीम ने एक-एक कर करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आसपास के घरों और दुकानों को खाली कराया गया है। मौके पर भारी भीड़ हो गई। करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

21 मिनट ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

35 मिनट ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

49 मिनट ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

15 घंटे ago