Bihar

पुलिस ने गाड़ी से उतारा तो पप्पू यादव धरने पर बैठे, मतदान से एक दिन पहले पूर्णिया में सियासी बवाल

बिहार के पूर्णिया में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले सियासी हंगामा मच गया है। निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव को पुलिस ने उनकी गाड़ी से उतार दिया। साथ ही उनकी चार गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। एसपी जितेंद्र कुमार के मुताबिक पप्पू यादव बिना अनुमति के चुनाव क्षेत्र में गाड़ियों से भ्रमण कर रहे थे। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। वहीं, पुलिस एवं प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

पप्पू यादव का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक वे सड़क पर जमे रहे। इससे आवागमन भी बाधित हुआ है। यह मामला कोढ़ा क्षेत्र का है। एसपी ने बताया कि पूर्णिया डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार पप्पू यादव को 25 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद वे क्षेत्र में घूमते पाए गए। साथ ही पप्पू यादव जिस गाड़ी से कोढ़ा में घूमते पाए गए, उन्हें चलाने की अनुमति भी नहीं दी गई थी। पप्पू यादव प्रशासन की अनुमति के बिना अपने समर्थकों के साथ चार गाड़ियों से भ्रमण करते पाए गए, जो कि नियमों के विरुद्ध है। उनके खिलाफ कोढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनकी गाड़ियों को जब्त किया गया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत पूर्णिया में शुक्रवार को वोटिंग होनी है। यहां चुनाव प्रचार का शोर बुधवार शाम को ही थम गया था। पप्पू यादव इस सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इस कारण यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। पूर्णिया से आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती और जेडीयू कैंडिडेट संतोष कुशवाहा को वे कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

पप्पू यादव ने पिछले महीने ही कांग्रेस में अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय किया था और पूर्णिया से टिकट की मांग कर रहे थे। मगर आरजेडी ने यह सीट कांग्रेस को न देकर अपनी पार्टी से बीमा भारती को पूर्णिया से उतार दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago