राजधानी में बढ़ते तापमान के बीच अगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. गुरुवार को ऐसे ही एक मामले में पटना जंक्शन के समीप एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक महिला के आग की चपेट में आने की खबर है. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की उठती लपटों को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई. कुछ लोगों के आग वाली बिल्डिंग में फंसे होने की भी आंशका जताई जा रही है.
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे है. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. बता दे की पटना जंक्शन के समीप का इलाका काफी भीड़ भाड़ का इलाका है. जिसमे कई होटल मौजूद है. ऐसे में आग से बड़ा नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मी जुटे हैं. आग की चपेट में कुछ वाहनों के भी आने की खबर है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है. दमकल के कर्मी आग बुझाने में लगे हैं.
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…